फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: अलीगढ़ की महिला ने की थी ननद की हत्या, वेब सिटी के रहवाहे में मिला था शव, भाभी समेत दो गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2023 01:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुमन ने बताया कि उसकी ननद पिंकी का संपर्क उनके भाई नन्हे से हो गया। पिंकी के नन्हे से अवैध संबंध हो गए थे। पिंकी उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी और ब्लैकमेल करने लगी थी। इससे समाज में उनकी बदनामी हो रही थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 अगस्त को गाजियाबाद के वेब सिटी क्षेत्र में रजवाहे में मिले पिंकी (42) के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिंकी बुलंदशहर के चोला के भिरौडी की रहने वाली थी। उसकी हत्या उसकी भाभी सुमन ने अपने भाई नन्हे उर्फ बृजेश, जीजा राकेश यादव और राकेश के बुआ के लड़के मनोज यादव के साथ मिलकर की थी। 

विज्ञापन


शादी करने का बना रही थी दबाव
सुमन ने बताया कि उसकी ननद पिंकी उसके भाई के पीछे पड़ी हुई थी। उस पर शादी करने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। परेशान होकर उन्होंने उसे मारने की साजिश रची। पुलिस ने अलीगढ़ के पनहैरा निवासी सुमन और गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-63 के गांव बाजिदपुर निवासी उसके जीजा राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज और नन्हे की तलाश कर रही है।

पति से अलग रह रही थी पिंकी
डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि पिंकी कई साल से अपने पति सौरभ अग्रवाल से अलग रह रही थी। हाल में भाई के साथ गढ़ी चौखंडी में रह रही थी। उसका भाई डिंपल गुप्ता गौतमबुद्धनगर के गांव बाजिदपुर सेक्टर-63 में राकेश यादव के यहां ट्रैक्टर चलाता था। वहीं से वह राकेश की साली के संपर्क में आया और 12 साल पहले अलीगढ़ के गांव पनहैरा निवासी सुमन से प्रेम विवाह कर लिया। सुमन ने बताया कि उसकी ननद पिंकी का संपर्क उनके भाई नन्हे से हो गया। पिंकी के नन्हे से अवैध संबंध हो गए थे। पिंकी उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी और ब्लैकमेल करने लगी थी। इससे समाज में उनकी बदनामी हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें