फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति भक्त मुस्लिम नेत्री की दो टूक: सहारनपुर के मौलाना जेहादी, पूजा करने पर मेरे खिलाफ पहले भी जारी हुए फतवे

Sat, 03 Sep 2022 08:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुस्लिम महिला नेत्री रूबी आसिफ खान ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कहा कि ऐसा करने वाले सहारनपुर के मौलाना जेहादी और उग्रवादी हैं। पूजा और आस्था को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलवी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते, ये देश का बंटवारा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
मुस्लिम महिला नेत्री रूबी आसिफ खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गणेशोत्सव पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला नेत्री रूबी आसिफ खान ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वालों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाले सहारनपुर के मौलाना जेहादी और उग्रवादी हैं। पूजा और आस्था को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलवी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते, ये देश का बंटवारा करना चाहते हैं। सभी हिंदू और मुस्लिम भाइयों को मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मेरे द्वारा की जा रही पूजा-अर्चना को लेकर पहले भी मेरे खिलाफ फतवे जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान के परिवार ने गणेश उत्सव पर अपने घर में गणेश चतुर्थी पर सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की है।

रूबी आसिफ खान ने अपने आवास पर पूरे विधि-विधान के साथ सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा जयकारे और बैंड-बाजे के स्थापित की थी। उन्होंने बताया कि छह दिन तक पूजन के बाद छह सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश को लड्डू, मोदक चढ़ाया गया। रूबी आसिफ खान ने बताया कि भगवान श्री गणेश में उनकी आस्था है। इसलिए उन्होंने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की है। उन्होंने कहा है कुछ लोगों को उनके ऐसा करने से आपत्ति हो सकती है, लेकिन वह इसकी परवाह नहीं करती हैं। कहा कि मेरे द्वारा की जा रही पूजा-अर्चना को लेकर पहले भी मेरे खिलाफ फतवे जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें