फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में फंसे अलीगढ़ के 40 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल पुलिस की ओर हुई फायरिंग में भारत के पांच किसानों की मौत के बाद से माहौल गरम है, जिसकी वजह से अलीगढ़ के कई व्यापारी भी चिंतित हैं। सभी को भारत और नेपाल के बेहतर संबंध दोबारा से बहाल होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

नेपाल से कारोबार करने वाले सौरभ सिक्ससंस ने बताया कि नेपाल में अधिकांश सामान भारत से ही जाता है। वहां चीनी सामान की इतनी पूछ नहीं है जितनी भारतीय सामान की है। हाईवेयर, ताला, इलेक्ट्रिक जंक्शन बाक्स, बिल्डिंग फिटिंग आइटम, ऑटो पार्ट्स आदि कई सामान यहां से नेपाल भेजा जाता है। साल भर में लगभग एक हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है। बीती 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन के बाद से नेपाल से भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिसमें लगभग 40 करोड़ रुपये तक फंस गए हैं। शहर में भी नेपाल के कई भरोसेमंद लोग काम कर रहे हैं, जो बहुत विश्वसनीय हैं। ये लोग कई वर्षों से यहीं पर काम करते आ रहे है अब यहीं के हो गए हैं। इस तरह से अलीगढ़ नेपाल के बीच बहुत नजदीकी है। अब सभी केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि हालात सामान्य हों तो उनका भुगतान मिल सके।
विज्ञापन

-हाईवेयर, ताला, इलेक्ट्रिक जंक्शन बाक्स, बिल्डिंग फिटिंग आइटम, ऑटो पाटर्स आदि कई सामान यहां से नेपाल भेजा जाता है।
-अलीगढ़ नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन का गठन हुए 15 साल हो गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल और महामंत्री राकेश अग्रवाल हैं।
-अलीगढ़ में नेपाल के कई भरोसेमंद लोग भी काम कर रहे हैं, जो आज भी बेहद विश्वसनीय हैं। ये लोग कई वर्षों से यहीं पर काम करते आ रहे हैं।
-अलीगढ़ नेपाल के बीच सीमा पर फायरिंग के बाद स्थानीय व्यापारी चिंतित हैं। अब उनको संबंध बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे कारोबार दोबारा हो।
हम सभी चाहते हैं कि भारत और नेपाल के संबंध मधुर हो जिससे कि अलीगढ़ का नेपाल से संबंधित कारोबार भी पटरी पर लौट सके।
-बृजमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष अलीगढ़ नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन।
हम कई वर्षों से नेपाल से काम कर रहे हैं। सभी की एक ही उम्मीद है कि जल्द से जल्द ही कारोबार अपनी पुरानी रफ्तार में लौटे और रोजगार शुरू हो।
-राकेश अग्रवाल, महामंत्री अलीगढ़ नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें