फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की यही पहचान... राम-राम के साथ सलाम

Sat, 21 Nov 2015 01:40 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। ऊपरकोट सहित शहर के पुराने इलाकों से लेकर मेडिकल रोड, दोदपुर तक हर जगह जुमे की नमाज के बाद अमन चैन की दुआ हुई। शहर में तेजी से बढ़ती शांति को लेकर लोगों के चेहरों पर तसल्ली भरी मुस्कान खिली। 
विज्ञापन

खास बात ये कि इस बातचीत में 12 नवंबर की रात के गिले शिकवे भी कम होते जा रहे हैं। अब कामकाज, कारोबार, नौकरी और रोजगार की बात होने लगी है। कारखानों में मोटरों के पहिए फुल स्पीड पकड़ने लगे हैं। कारखानेदार और कामगार अपने पुराने आर्डर पूरे करने में जुट गए हैं। 
रोजमर्रा काम की तलाश में शहर आने वालों को भी काम की कमी नहीं है। शहर के सभी बाजारों में रौनक बिखर गई है और हर जगह एक दूसरे के साथ आगे बढ़ने की बात होने लगी हैं। राजनीतिक दल और समाजसेवी संगठन भी अमन चैन के साथ सबका साथ सबका विकास के नारे को आगे बढ़ा रहे हैं। यकीनन अलीगढ़ की यही पहचान.. राम राम के साथ सलाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें