अलीगढ़ संवेदनशील शहरों की सूची में शामिल रहता है। दंगों का यहां लंबा इतिहास रहा है। शासन स्तर पर इसकी जानकारी रहती है, लेकिन जब-जब स्थानीय स्तर से इनपुट मांगा जाता है तो जानकारी दी जाती है।- प्रभाकर चौधरी, डीआईजी
अलीगढ़ में हुए प्रमुख दंगे
- 1971 : लोकसभा चुनाव के दौरान अलीगढ़ में दंगा भड़का था। बताते हैं कि आजादी के बाद यह पहला बड़ा दंगा था, जिसमें कफ्र्यू लगाया गया था। मतदान की तिथि आगे बढ़ा दी थी।
- 1980: रेलवे रोड की दही वाली गली में दंगा भड़का था, जो लंबे समय तक चला। दंगों का यह दौर अलीगढ़ ने 1982 तक देखा। इस दौरान कई बार कर्फ्यू लगा।
- 1990 : राम मंदिर आंदोलन के बाद देशभर में हलचल शुरू हुई तो प्रदेशभर में दंगे भड़के थे। इसी दौरान अलीगढ़ में दंगा भड़का और कर्फ्यू भी लगाया गया।
- 1991: राम मंदिर आंदोलन के दौरान शहर में दंगा भड़का था। एक महीने तक कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने के दौरान एहतियातन कर्फ्यू लगाया गया।
- 2003 : खैर रोड स्थित रोरावर इलाके में कब्रिस्तान से श्मशानघाट जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद शहर में दंगा हुआ, जिसमें एक महीने के लिए कर्फ्यू लगा था।
- 2006 : रेलवे रोड क्षेत्र की दही वाली गली में मंदिर पर झंडी लगाने को लेकर हुए विवाद में दंगा हुआ था। कई बार दंगा भड़का, सबसे ज्यादा 100 दिन तक कर्फ्यू लगा।