फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शमशान गृह से बरामद की गई कांग्रेस नेता की रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पान दरीबा निवासी कांग्रेस नेता नाहर सिंह की हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार को 10 घंटे की रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर क्वार्सी के रावण टीला स्थित शमशान गृह से नाहर सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की गई है। इस मामले में फरार दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने दो दिन पहले जेल भेजा है।
कांग्रेस नेता नाहर सिंह 23 नवंबर को घर से घूमने निकले थे। इसके बाद वे घर वापस नहीं आए। परिजनों ने कहीं पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 14 दिसंबर को पुलिस ने एक आरोपी मोहर सिंह को गिरफ्तार कर कांग्रेस नेता की हत्या कर देने की वारदात का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पालीमुकीमपुर क्षेत्र के मछली के तालाब से शव बरामद किया था। आरोपी ने बताया कि अजय जादौन के नाहर सिंह पर पौने दो लाख रुपये उधार थे। कांग्रेस नेता रुपये वापस मांगने पर बेइज्जती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका बदला चुकाने के लिए अजय जादौन ने अपने साथी मोहर सिंह, पंकज जादौन, गोलू व श्रीराम की मदद से नाहर सिंह की हत्या कर दी। फिर शव को तालाब के पास गड्ढे में दफना दिया। सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने बताया कि आरोपी अजय चौहान को 10 घंटे की रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने नाहर सिंह की रिवाल्वर की बरामदगी के साथ ही कई महत्वपूर्ण राज उगले हैं। यह रिवाल्वर नाहर सिंह अपने साथ लेकर गया था और वह गायब थी। इधर, इस मामले में पंकज व गोलू को भी जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें