रेल बजट पर अलीगढ़ वासियों की निगाहें टिकी हुई थीं, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। अलीगढ़ स्टेशन पर इंटरसिटी समेत किसी भी नई ट्रेन के संचालन के साथ ही राजधानी, विक्रमशिला, दूरंतो एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पर बजट में खास जगह नहीं मिल सकी।
बजट में परिवहन और बुनियादी ढांचे को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिल्ली-वाराणसी समेत सात नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने घोषणा की गई है, लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि यह अलीगढ़ को जोड़ेगा या नहीं। नई योजनाओं का पिटारा पिंक बुक से खुलेगा।
विज्ञापन
रेल बजट पर अलीगढ़ वासियों की निगाहें टिकी हुई थीं, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। अब सबका ध्यान रेल मंत्रालय की ओर से जारी होने वाली पिंक बुक पर टिका है, जिसमें एनसीआर डिवीजन को कितना बजट मिला है, इसका खुलासा होगा। अलीगढ़ स्टेशन पर इंटरसिटी समेत किसी भी नई ट्रेन के संचालन के साथ ही राजधानी, विक्रमशिला, दूरंतो एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पर बजट में खास जगह नहीं मिल सकी। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि बजट में क्या कुछ खास रहा, इस बारे में पिंक बुक आने पर ही साफ हो सकेगा।
रेलवे का हाईस्पीड रेल और हाईवे के माध्यम से माल-ढुलाई और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विशेष जोर है। शहरी और क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे के लिए पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया है, जिससे परिवहन आसान होगा। परिवहन क्षेत्र में तेजी लाने के लिए 2.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है।
बजट में अलीगढ़ को मांग के अनुरूप इंटरसिटी समेत किसी भी नई ट्रेन को ठहराव नहीं मिला है। यहां से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है।- अरविंद तिवारी, दैनिक यात्री संघ
विज्ञापन
यात्रियों को इस बार भी बजट में किसी नई ट्रेन के संचालन की सौगात नहीं मिल सकी है। राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो समेत कुछ ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव होता तो इसका कुछ फायदा मिलता।- योगेश शर्मा
बजट में मिली मोटी रकम से आधुनिक सुविधाओं में वृद्धि होगी, मगर, सबसे अहम जरूरत ट्रेनों के ठहराव एवं नई ट्रेनों के संचालन की हैं, जिसको लेकर कोई भी नई बात बजट में नहीं है।- राहुल गुप्ता
बजट में रेलवे कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत, बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। बेहतर होता इस ओर भी सुधार का प्रयास किया जाता।- संजय शुक्ला, शाखा सचिव, नार्थ सेंट्रल इंप्लाइज संघ
सरकार ने जो आम और रेल बजट जारी किया है, उसमें रेल कर्मचारियों के हित में कुछ भी खास नहीं है। बजट निराशाजनक है। रेलवे में रिक्त पदों को भरने, नई नौकरी पैदा करने की कोई घोषणा नहीं हुई।- डीके गाैतम, पूर्व स्टेशन अधीक्षक