फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हल्की बूंदाबांदी से राहत, पारा गिरा

विज्ञापन
नौरंगाबाद में तेज धूप से बच्चे को बचाने के लिये छाता लगाकर जाती महिला। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी से मंगलवार को लोगों ने राहत की सांस ली। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले पंद्रह दिनों से धूप के तल्ख तेवर झेल रहे लोग खुश नजर आए। हालांकि, धूल भरी आंधी ने लोगों को थोड़ा परेशान किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तेज हवाओं ने मौसम अच्छा कर दिया। दोपहर में भी मौसम सामान्य रहा। शाम 5 बजे हुई हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ राहत मिली। बूंदाबांदी के समय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बच्चे भी छतों पर खेलने लगे। हालांकि बूंदाबांदी ज्यादा देर नहीं हुई।
लेकिन इसने लू के थपेड़ों को सामान्य हवा में तब्दील कर दिया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही। डॉक्टरों की सलाह है कि तरल पदार्थ का सेवन करें। घर के मौसमी फल खाएं। बाहरी दूषित पेयजल से बचें। सीधी धूप से बचें। बच्चों को रोटा वायरस की टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
6 अप्रैल 40 22
7 अप्रैल 41 22
8 अप्रैल 42 23
9 अप्रैल 42 25
10 अप्रैल 42 23
11 अप्रैल 43 25
12 अप्रैल 41 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें