भीषण गर्मी है। पारा 44 पर पहुंच गया है। ट्रेनों के कोच अंदर से बाहर तक तप रहे हैं। ऐसे में भारी भीड़ हो तो सांस लेने में भी दम घुटता है। यात्रियाें की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने इलाहाबाद-अलीगढ़-जम्मू तवी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाई है, जो 18 मई से 7 जुलाई तक दौड़ेगी। यह ट्रेन हर बुधवार को जम्मू तवी पहुंचे और गुरुवार को इलाहाबाद के लिए रवाना होगी।
इलाहाबाद मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार स्पेशल अप रूट पर ट्रेन नंबर 04111 का संचालन 18 मई से शुरू हुआ है। यह ट्रेन इलाहाबाद से दोपहर 3:20 से चलकर शाम 4:35 बजे फतेहपुर, 5:55 बजे कानपुर, 7:38 बजे इटावा, रात 10 बजे अलीगढ़, 11:48 बजे गाजियाबाद, 12:35 बजे दिल्ली, 2:25 बजे पानीपत, 4:30 बजे अंबाला, सुबह 7:50 लुधियाना, 9:10 जालंधर कैंट, 11:40 पठानकोट और दोपहर 1:50 जम्मू तवी स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04112 रात 10:10 बजे जम्मू तवी से चलेगी और 12:05 बजे पठानकोट, 2 बजे जालंधर कैंट, 3:35 बजे लुधियाना, सुबह 5:55 बजे अंबाला, सुबह 8:18 बजे पानीपत, 10:15 दिल्ली, 11:28 बजे गाजियाबाद, दोपहर 12:55 अलीगढ़, 1:55 टूंडला, 2:55 बजे इटावा, 4:30 बजे कानपुर, शाम 5:50 फतेहपुर और रात 8:25 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 18 कोच, एक स्लीपर कोच, एक तृतीय श्रेणी एसी कोच, दो एसएलआर हैं।