फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति थीं रानी लक्ष्मीबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा है कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति थीं, जिनकी तारीफ उनके दुश्मन अंग्रेज भी करते थे। यह विचार उन्होंने जिला मलखान सिंह अस्पताल में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में उन्होंने स्वतंत्रता सैनानी उत्तराधिकारी संगठन से कहा कि जिले में जहां भी आजादी से जुड़े चिन्ह हैं उन्हें सुरक्षित किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उसे याद रखे। जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर सड़क, पंचायत घर और सरोवरों के नाम रख रही है। समारोह में स्वतंत्रता सैनानी फाउंडेशन के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में ताइक्वांडो की अंतर्राष्ट्रीय रेफरी शालिनी चौहान, विश्व स्तर की ताइक्वांडो प्रशिक्षक दीप्ति सिंह, प्रदेश में एनसीसी की सर्वश्रेष्ठ कैडेट कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. शिवांजलि अग्रवाल, प्रदेश में एनसीसी की सर्वश्रेष्ठ एएनओ मीनू शर्मा, प्रदेश में गोल्ड मैडल जीतने वाली कबड्डी टीम को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं माला पहनाकर वीरांगना लक्ष्मीबाई सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयोजक व सिडको के प्रोजेक्ट मैनेजर अधिशासी अभियंता आरके निरंजन, स्वतंत्रता सैनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह सचदेवा, महामंत्री सुरेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें