फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्रद्धालुओं के लिए चली अलीगढ़-राजघाट नरौरा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : Archive
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने अलीगढ़-राजघाट नरौरा के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया। इस स्पेशल ट्रेन से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजघाट नरौरा पहुंचकर गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 04188 राजघाट नरौरा-अलीगढ़ स्पेशल से करीब 400 श्रद्धालु अलीगढ़ स्टेशन पहुंचे। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे की ओर से स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए। इसके बाद 04187 अलीगढ़-राजघाट नरौरा स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें