फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अलीगढ़ के क्वार्सी फ्लाईओवर पर चलने लगे वाहन, अभी दो और चार पहिया हल्के वाहनों की है एंट्री

Fri, 01 May 2026 01:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ क्वार्सी फ्लाईओवर 22 माह में बनकर तैयार हो गया है। फ्लाईओवर की एक लेन को दो पहिया और चार पहिया हल्के वाहनों के लिए खोल भी दिया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ क्वार्सी फ्लाईओवर पर वाहनों का चलना शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ का बहुप्रतीक्षित क्वार्सी फ्लाईओवर 1 मई से दो और चार पहिया हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। चार लेन वाले इस आधुनिक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। एप्रोच मार्ग निर्माण और स्ट्रीट लाइट का काम भी पूरा हो गया है। दो दशक से शहरवासियों को इस फ्लाईओवर का इंतजार था, जो अब पूरा हो गया है। अब लोगों को यहां जाम नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


क्वार्सी फ्लाईओवर 22 माह में बनकर तैयार हो गया है। फ्लाईओवर की एक लेन को दो पहिया और चार पहिया हल्के वाहनों के लिए खोल भी दिया गया है। वाहन चालकों इसको लेकर खुशी जाहिर की है । वाहन चालक बोले कि काफी अच्छा लग रहा है। आज यहां कोई जाम भी नहीं मिला। नहीं तो रोजाना घंटों जाम में ही गुजर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी जानें

  • यह फ्लाईओवर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा।
  • क्वार्सी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात।
  • शहर से बाहर जाने वाले वाहन तेजी से आ-जा सकेंगे।
  • दो दशक पुरानी मांग हुई पूरी, जाम से मिली निजात
  • दोनों ओर 130 मीटर लंबे एप्रोच रोड 
  • 72 करोड़ से बनकर तैयार हुआ फोरलेन फ्लाईओवर
  • जून 2024 में शुरू हुआ था निर्माण, 22 महीने में हुआ पूरा
  • रामघाट रोड का पहला फोरलेन फ्लाईओवर 650 मीटर लंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें