फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दो करोड़ से क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे बनेगा फूड स्ट्रीट जोन-पार्किंग, 40 फूड कार्ट और लगेंगी 82 बेंच

Sun, 27 Sep 2026 02:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फ्लाईओवर के 12 पिलर्स के आसपास बहुउद्देशीय विकास होगा( दिन में पार्किंग और मनोरंजक क्षेत्र बनेगा। यह जगह शाम को फूड स्ट्रीट और वेंडिंग प्लाजा के रूप में इस्तेमाल होगी। यहां 40 कार और 90 दोपहिया वाहनों की पार्किंग, 40 फूड कार्ट और 82 बेंच लगेंगी, जिन पर 250 लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ क्वार्सी फ्लाईओवर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे का खाली और कम उपयोग वाला स्थान अब सार्वजनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके नीचे पार्किंग और फूड स्ट्रीट जोन विकसित किया जाएगा। नगर निगम ने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 627 मीटर लंबे क्षेत्र के सुंदरीकरण, पार्किंग और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने पूजा-अर्चना और भूमि पूजन के साथ परियोजना का शुभारंभ किया। इसके तहत फ्लाईओवर के नीचे मौजूद सभी 12 पिलर्स के आसपास के हिस्से को बहुउद्देशीय स्वरूप दिया जाएगा। दिन के समय यहां पार्किंग और खुले मनोरंजक क्षेत्र का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जबकि शाम के बाद फूड स्ट्रीट और वेंडिंग गतिविधियां संचालित करने की योजना है।

नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि यहां करीब 40 कार और 90 दोपहिया वाहनों की पार्किंग विकसित की जाएगी। इससे आसपास सड़क किनारे होने वाली अनियोजित पार्किंग को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


40 फूड कार्ट और 82 बेंच लगेंगी
फ्लाईओवर के नीचे फूड स्ट्रीट के लिए करीब 40 फूड कार्ट के स्थान विकसित किए जाएंगे। नागरिकों के बैठने के लिए 82 बेंच लगाई जाएंगी, जिन पर एक समय में करीब 250 लोग बैठ सकेंगे। परियोजना में पार्क और कैफे विकसित करने का भी प्रावधान रखा गया है। फ्लाईओवर के पिलर्स पर मोजेक टाइल्स से डिजाइन तैयार किए जाएंगे।

दिन में पार्किंग, शाम को खान-पान
दिन के समय क्षेत्र का इस्तेमाल पार्किंग और मनोरंजक गतिविधियों के लिए होगा। शाम के बाद इसे फूड स्ट्रीट और वेंडिंग प्लाजा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे एक ही स्थान पर पार्किंग, खान-पान और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि शहर में उपलब्ध सार्वजनिक स्थानों का बेहतर और जनोपयोगी इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें