एएमयू के संरक्षण में संचालित एपीएस में करोड़ों रुपये की वित्तीय हेराफेरी के मामले की जांच में पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह और पूर्व कुलसचिव अब्दुल हमीद के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए हैं। स्कूल के खाते से 4.8 करोड़ रुपये की राशि फर्जी तरीके से एपीएस शिक्षा समिति के खाते में ट्रांसफर की गई थी।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और अलीगढ़ पब्लिक स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद गहराया गया है। ओएसडी पर स्कूल में अवैध घुसपैठ करने की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति ने एएमयू द्वारा नियुक्त विशेष कार्याधिकारी पर स्कूल परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने, महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जाने और डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्कूल समिति की सचिव प्रोफेसर जकिया अतहर सिद्दीकी ने एसएसपी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
यह है मामला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के संरक्षण में संचालित अलीगढ़ पब्लिक स्कूल (एपीएस) में करोड़ों रुपये की वित्तीय हेराफेरी के मामले की जांच में पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह और पूर्व कुलसचिव अब्दुल हमीद के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए हैं। स्कूल के खाते से 4.8 करोड़ रुपये की राशि फर्जी तरीके से एपीएस शिक्षा समिति के खाते में ट्रांसफर की गई थी। अब मामला खुलने के बाद रकम होल्ड कर दी गई है।
विज्ञापन
अमूटा ने भी की मामले में एफआईआर की मांग
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के बैंक खाते से 4.80 करोड़ रुपये शिक्षा समिति के खाते में ट्रांसफर किए जाने के मामले में एएमयू शिक्षक संघ (अमुटा) ने गंभीर आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी।