फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : डेरी हटाने के विरोध में उतरे संचालक, नगर निगम की टीम के साथ नोकझोंक, भारी पुलिस बल तैनात 

Sun, 09 Aug 2020 12:05 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
डेरी संचालकों की भीड़ को नियंत्रित करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सासनी गेट क्षेत्र के पंचनगरी में शनिवार को डेयरी हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। खूंटे एवं हौद तोड़ने से नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। डेयरी संचालकों के समर्थन में सपा नेता अज्जू इशहाक के आने के बाद भीड़ के तेवर और उग्र हो गए। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इस बीच ईट-पत्थर भी फेंके गए। इस बवाल में एक कर्मचारी चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एवं एसीएम द्वितीय ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस मामले में सपा नेता अज्जू इशहाक, सचिन समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने डेयरी हटाने के लिए 15 अगस्त तक का समय दिया है। 


उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में महानगर में संचालित डेयरियों को शहर की सीमा से बाहर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने पंचनगरी और सराय हरनारायण में कार्रवाई की। पंचनगरी में टीम ने तीन डेयरियों में पशु बांधने के खूंटे व हौद तोड़ दिए। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सपा नेता अज्जू इशहाक व सचिन यादव को देखकर भीड़ के तेवर उग्र हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच अफवाह फैल गई कि कार्रवाई से आहत एक व्यक्ति को हृदयाघात हुआ है। बताते हैं कि इससे गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।  इससे घबराए नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस, जिला प्रशासन व नगर आयुक्त को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार व अपर नगर मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह ने स्थिति  को नियंत्रण कर भीड़ को तितर-बितर कराया।

साथ ही डेयरी संचालकों की मांग पर उनको 15 अगस्त तक डेयरी शिफ्ट करने की मोहल्लत दी। अपर नगर मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के पश्चात सोमवार से सभी डेयरी संचालक अपनी डेयरी सामान सहित शिफ्ट करेंगे और 15 अगस्त के पश्चात नगर निगम व जिला प्रशासन डेयरी शिफ्ट करने की कार्रवाई करेगा।

इधर इंस्पेक्टर सासनी गेट के मुताबिक इस मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए हैँ। पहला म़ुकदमा नगर निगम की ओर से सपा नेता अज्जू इशहाक, सचिन यादव आदि के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा आदि का दर्ज कराया गया है। दूसरा मुकदमा  चौकी इंचार्ज की ओर से इन्हीं लोगों के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन महामारी अधिनियम के तहत दर्ज कराया गया है।  मारपीट पथराव जैसी कोई घटना नहीं हुई है। वहीं अज्जू का कहना है कि इन मुुकदमों के वाबजूद वह अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रशासन ने सात दिन की मोहलतदी है : सासनीगेट क्षेत्र के सराय हरनारायण मोहल्ले के कई लोग सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं वहां के निवासी अशोक यादव के पास पहुंचे। इन लोगों की मांग पर अशोक यादव ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से इस संबंध में वार्ता की। अशोक यादव ने बताया कि फिलहाल सभी को सात दिन की मोहलत मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें