फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : निजी स्कूलों को नि:शुल्क देनी होगी प्रेरणा कैंटीन के लिए जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता महिला समूहों को प्रेरणा कैंटीन खोलने के लिए जिले के निजी स्कूलों को नि:शुल्क अपने परिसर में जगह देनी होगी। डीएम ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में भी कैंटीन के लिए एक स्थान निर्धारित कर रिपोर्ट देने का निर्देश शिक्षा विभाग को दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना काल में बेरोजगारी के कगार पर पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार देने के लिए डीएम ने प्लान तैयार करते हुए जिले के 141 सरकारी कार्यालयों में प्रेरणा कैंटीन खोलने का आदेश दिया था। इस पर एक सप्ताह के भीतर ही 101 कार्यालयों में कैंटीन खुल गई। 40 में खुलने का काम जारी है। इसी प्रकार 126 सरकारी और वित्तपोषित कॉलेजों में भी कैंटीन खोली जा रही हैं। इससे 1335 महिलाओं को रोजगार मिला है। हालांकि जिले में 9200 समूह में 101200 महिलाएं जुड़ीं हैं। ऐसे में डीएम ने इन समूहों के लिए फेस मास्क और बेसिक स्कूलों के बच्चों को वितरित होने वाली यूनिफार्म बनाने का भी जिम्मा सौंपा है। बुधवार को शासन में इसकी रिपोर्ट भेजी गई तो मुख्यमंत्री ने प्लान की तारीफ की। जिलाधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी। इस प्लान को सूबे के अन्य जनपदों में भी लागू किए जाने पर शासन स्तर से योजना तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें