फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने किया बलवे का पूर्वाभ्यास: चले आंसू गैस और रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, मिर्ची बम

Sat, 30 Nov 2024 12:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस कर्मियों को राइफल के साथ अतिरिक्त दौड़ लगवाई गई। महिला कर्मियों को बालों में जालीदार हेयर बैंड और क्लेचर का प्रयोग न करने की हिदायत की गई। जनता से मधुर व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने किया बलवे का पूर्वाभ्यास - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ पुलिस लाइन में 29 नवंबर को पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण और भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों का पूर्वाभ्यास कराया गया। उन्हें फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार डालने और लाठीचार्ज के सुरक्षित तरीके बताए गए। इसके बाद आंसू गैस के गोले, रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, मिर्ची बम आदि को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

एसएसपी संजीव सुमन ने परेड व रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एसएसपी ने फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार अभ्यास कराया गया। पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक किया गया। पुलिस कर्मियों को राइफल के साथ अतिरिक्त दौड़ लगवाई गई। महिला कर्मियों को बालों में जालीदार हेयर बैंड और क्लेचर का प्रयोग न करने की हिदायत की गई। जनता से मधुर व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें