फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को अलीगढ़ पुलिस ने दी 11 लाख की आर्थिक सहायता

Sat, 08 Dec 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सहायता राशि ग्रहण करते शहीद सुबोध सिंह के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिवार को अलीगढ़ जिले की पुलिस ने 11 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता दी। इसके लिए शहीद सुबोध सिंह के परिजन अलीगढ़ पुलिस लाइन पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस ने इच्छानुसार एक दिन या उससे अधिक समय का अपना वेतन काटकर आर्थिक सहायता की इस राशि को एकत्रित किया था। जिसे शहीद सुबोध सिंह के परिवार को दिया गया। इस मौके पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी अपराध आशुतोष द्विवेदी, एसपी देहात मणिलाल पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के आरोपी फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू को आर्मी ने एसटीएफ के हवाले कर दिया। शुक्रवार को एसटीएफ नोएडा जम्मू पहुंची और वहां से उसे कस्टडी में लेकर आई।
विज्ञापन


इस प्रकरण में बुलंदशहर पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फौजी को गोपनीय जगह पर रखकर एसटीएफ पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर की हत्या के बाद फौजी ने अपनी आरआर-22 यूनिट जम्मू में आमद करा दी थी।

 पुलिस के मुताबिक थाना स्याना क्षेत्र के गांव महाव निवासी आरोपी फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू ने चौकी चिंगरावठी पर हुए बवाल में गोली चलाई थी। पुलिस का दावा है कि उसी की चलाई गोली से इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत हुई। इसकी जांच एडीजी इंटेलीजेंस, एसटीएफ और एसआईटी संयुक्त रूप से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें