फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पुलिस ने दफनवाया शव, अब 9 दिन बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में मिले बुजुर्ग के अज्ञात शव को पुलिस ने दाड़ी व टोपी के आधार पर कब्रिस्तान में दफन कराया था। वह एक सेवानिवृत्त कृषि विभाग के कर्मचारी का था। परिवार ने इस शव को कपड़ों के आधार पर पहचाना और बुधवार देर शाम डीएम के आदेश पर शव कब्रिस्तान से निकलवाकर परिवार ने उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर क्वार्सी के पास 22 नवंबर को एक बुजुर्ग का शव मिला था। सिर पर टोपी व दाड़ी होने के कारण पुलिस ने अपने पंचायतनामा में उसे मुस्लिम बुजुर्ग का शव माना और पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम केंद्र में रखा। जब पहचान नहीं हुई तो मानव उपकार की मदद से उसको कब्रिस्तान में दफन करा दिया गया।
इधर, बुधवार को क्वार्सी बेगपुर के 62 वर्षीय ब्रह्मजीत सिंह सेवानिवृत्त कृषि विभाग कर्मचारी के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता घूमने निकले थे, तब से नहीं लौटे हैं। इस पर पुलिस ने उन्हें कपड़े व फोटो दिखाए तो परिवार ने उन्हें ब्रह्मजीत के रूप में पहचान लिया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस दंग रह गई, क्योंकि उसके शव को पुलिस दफन करा चुकी थी। इस पर आनन-फानन जिलाधिकारी के समक्ष परिजन पेश हुए। शव को कब्र से निकलवाने की अनुमति ली गई। एसीएम की मौजूदगी में शव को निकलवाया गया। जिसकी पहचान हुई। इसके बाद देर शात शव का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें