उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के साइबर थाने की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से चार ठगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही काफी सामान भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, साइबर थाने की पुलिस ने दिल्ली से चार साइबर ठग गिरफ्तार किए हैं। आरोपी लाइफ इंस्योरेन्स कंपनी के कस्टमर केयर बनकर पॉलिसी होल्डर को फोन कर ठगी करते थे।
आरोपियों ने एक रेलवे अफसर के साथ 1.88 लाख की ठगी की थी। रेलवे अफसर ने पुलिस को इसकी शिकायत की। जांच करने पर गिरोह का पता चला। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने सामान भी बरामद किया है।