एसडीएम प्रवीण यादव मजदूरों को शराब का सेवन न करने के लिए जागरुक करते।
- फोटो : GABHANA
हरीली शराब का ईंट भट्ठों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को गभाना तहसील के रोहेरा गांव के खुशी ईंट भट्ठे से जहरीली शराब के 72 पौव्वा बरामद हुए। एसडीएम गभाना प्रवीण यादव को छापामारी के दौरान यह शराब बरामद हुई है। इसको जब्त करने के बाद थाने पर भिजवा दिया है। इसके साथ ही यह सुराग भी तलाशे जा रहे हैं कि यह शराब कहां से आई।
एसडीएम ने बताया कि ग्राम रोहेरा स्थित खुशी ईंट उद्योग का निरीक्षण किया गया, जिसमें भट्टे के मजदूरों की झोपड़ियों एवं पथेर स्थान से देसी शराब के 72 पौव्वा बरामद हुए हैं। प्रत्येक झोपड़ी की तलाशी ली एवं ट्रैक्टर से मिट्टी खोदकर भी शराब को तलाश किया गया। अंदेशा है कि इस शराब को मजदूर नहर किनारे से ही उठाकर लाए होंगे। बहरहाल, मामले की जांच जारी है।