फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : वेतन उच्चीकरण के लिए फार्मासिस्टों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन उच्चीकरण सहित बीस सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन द्वारा सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया गया। एसोसिएशन के नेताओं ने सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन के नेता शनिवार को अध्यक्ष बृजमोहन वार्ष्णेय एवं मंत्री मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में धरना दिया।
विज्ञापन

जिला मंत्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगले चरण में हाथ पर काली पट्टी बांध कर दो घंटे के लिए कार्य बहिष्कार करेंगे। उसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो 20 दिसंबर से फार्मेसिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
प्रमुख मांगों में वेतन उच्चीकरण, प्रिस्क्रिप्शन अधिकार, संवर्ग पुनर्गठन, पदनाम परिवर्तन आदि शामिल हैं। इस अवसर पर हरिशंकर उपाध्याय, डॉ. नरेश कुमार, संजीव चौधरी, अनिल शर्मा, सुरेश, रविंद्र शर्मा, अजय कुमार, मनोज यादव, ललित सेंगर, चंद्रजीत यादव, मनोज चौधरी, मोहित चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें