फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फार्मा कंपनी को कर चोरी का थमाया नोटिस, मांगा जवाब, जांच पड़ताल जारी

Fri, 04 Apr 2025 02:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि कंपनी पति और पत्नी के नाम से दर्ज है। जांच में स्पष्ट हुआ कि उत्पाद खरीद 230 लाख रुपये की हुई। इसमें मासिक बिक्री 50 लाख रुपये की है, जबकि पांच से सात लाख रुपये की बिक्री पर ही कर दिया गया है।
विज्ञापन
नोटिस जारी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने आगरा-मथुरा बाईपास रोड पर एक फार्मा उत्पाद कंपनी में लाखों रुपये की कर चोरी पकड़ी है। विभाग की ओर से इसकी जांच पड़ताल जारी है। कंपनी मालिक को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में कंपनी मालिक को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। विभाग भी आकलन में जुटा है।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक यह कंपनी पति और पत्नी के नाम से दर्ज है। जांच में स्पष्ट हुआ कि उत्पाद खरीद 230 लाख रुपये की हुई। इसमें मासिक बिक्री 50 लाख रुपये की है, जबकि पांच से सात लाख रुपये की बिक्री पर ही कर दिया गया है। इसको लेकर कंपनी मालिक को नोटिस दे दिया गया है।

इसके अलावा विभाग ने सासनी गेट में चार अन्य प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। सभी जगह नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इनकी जांच में कई विसंगतियां मिली हैं।

फार्मा कंपनी के प्रकरण में अभी जांच चल रही है। केस फाइनल नहीं हुआ है। व्यापारी को नोटिस दिया है। उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। अन्य कुछ फर्मों में भी जांच जारी है।-आरके सिंह, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एसआईबी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें