गणपति को सीट बेल्ट बांधकर विसर्जन करने जाते श्रद्धालु। फोटो- रूपेश शर्मा।
- फोटो : CITY OFFICE
सीट बेल्ट बांधकर निकले गणपति
अलीगढ़। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट का खौफ लोगों में इस कदर है कि गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के लिए गणपति को गंगा घाट ले जा रहे श्रद्धालुओं ने सीट बेल्ट बांध दी। ताकि उनका चालान होने से बचा जा सके। सीट बेल्ट में बंधे गणपति को पुलिस वाले हैरत की नजर से देखते रहे।
इन दिनों यातायात नियमों के पालन के लिए यातायात पुलिस जी तोड़ मेहनत कर रही है। लोगों के दिनभर में सैकड़ों चालान किए जा रहे हैं। गुरुवार को बस, ट्रक, मेटाडोर, ट्रैक्टर के साथ निजी वाहनों से भी गणपति को विसर्जन करने के लिए श्रद्धालु गंगा घाट रवाना हुए। शहर में चालानों का खौफ इतना हो गया है कि कार बैठकर गणपति विसर्जन को जार रहे लोगों ने गोद में रखे गणपति को भी सीट बेल्ट बांधना मुनासिब समझा। ताकि उनका चालान न हो। यह गाड़ियां जहां से भी जाती, लोगों को यातायात नियम पालन करने की नसीहत देकर जातीं।
गणपति को सीट बेल्ट बांधकर गंगा घाट पर विसर्जन करने जाते श्रद्धालु। फोटो रूपेश शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE