फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में 59 करोड़ की शराब गटक गए अलीगढ़ वाले

विज्ञापन
Aligarh people drunk alcohol of 59 crore rupees in a month - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राहुल दक्ष
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते जनता कर्फ्यू के बाद से लेकर लॉकडाउन 3.0 के तीन मई तक बंद रहीं शराब की दुकानों के खुलने के एक माह के भीतर मदिरा के शौकीन 59 करोड़ रुपये की शराब पी गए। इससे आबकारी विभाग को 48.6 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। हालांकि अब शराब की बिक्री सुस्त हो गई है। इसके पीछे तेज गर्मी और लॉक डाउन में घर बैठे-बैठे लोगों की जेब खाली होने का असर माना जा रहा है।
जिले में करीब 30 प्रतिशत लोग शराब के शौकीन हैं। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में बंद कराई गई शराब की दुकानों को लेकर लाइसेंस धारकों से लेकर मदिरा के शौकीनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। मगर, जैसे ही 4 मई से शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय हुआ। इसके बाद शराब के शौकीनों ने खूब खरीदारी की। आलम यह रहा कि पहले ही दिन 11 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हो गई। विभाग भी इस बिक्री से गदगद् दिखा और राजस्व की प्राप्ति को लेकर सरकार भी खुश हुई। मगर, धीरे-धीरे शराब की बिक्री भी सुस्ती भरी रफ्तार में आ गई।
विज्ञापन

देशी पर हावी रही विदेशी
देशी शराब पर विदेशी मदिरा हावी रही। पिछले एक माह में जिले में देशी शराब की बात की जाए तो यह 694574 लीटर शराब 24 करोड़ रुपये में बिकी। इसी प्रकार अंग्रेजी शराब की 519830 बोतलें 26 करोड़ रुपये में बिकी हैं। बीयर की बात करें तो इसकी 783312 केन 09 करोड़ रुपये की बिकी हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो सप्ताह से शराब की बिक्री सुस्त हो गई है। 4 मई को दुकानें खुलने के साथ ही 11 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी। बिक्री सुस्त होने के पीछे गर्मी अधिक पड़ने के साथ ही लॉक डाउन के चलते लोगों के काम धंधे भी ठप होना सामने आ रहा है।
- धीरज शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी
शराब बिक्री विभाग को मिली एक्साइज ड्यूटी
अंग्रेजी शराब 26 करोड़ 24.4 करोड़
देशी शराब 24 करोड़ 18 करोड़
बीयर 09 करोड़ 6.2 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें