कोरोना संक्रमण के बीच इस बार 65 से कम आयु के लोग हज यात्रा कर सकेंगे। वैसे भी, दो साल से कोरोना महामारी के चलते लोग हज यात्रा पर नहीं जा सके हैं। ऑनलाइन हज फार्म भरने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 22 अप्रैल तक का मौका दिया है।
लब्बैक हज सोसाइटी के सचिव हाजी तौफीक अहमद खान व खुद्दाम ए हज समिति के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद ने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को हज यात्रा करने का मौका नहीं दिया गया है। अब जो हज करना चाह रहे हैं, वह 22 अप्रैल 2022 तक और उनकी उम्र 30 अप्रैल तक या उससे पहले 65 वर्ष से अधिक न हुई हो।
यात्रा जाने से पहले की 72 घंटे पूर्व की कोरोना जांच की आरटीपीसी रिपोर्ट होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जायरीन हज 2022 के लिए हज और उमरा मंत्रालय ऑफ सऊदी सरकार की नई गाइडलाइन पूरी करता हो और कोविड-19 की दो वैक्सीन ले चुका हो। सऊदी सरकार ने कोविशील्ड, कोवैक्सीन और पी फाइजर को मान्यता दी है। ऐसे जायरीन हज के लिए ऑनलाइन हज फार्म भर सकता है। अब तक अलीगढ़ जिले से हज के लिए 332 हज आवेदन प्राप्त हुए हैं।