गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद लोगों का गुस्सा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हर तरफ जल्द से जल्द चीन से बदला लेने की मांग उठ रही है। लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। कई ने इसकी शुरूआत भी कर दी है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। चीन का पुतला दहन कर आक्रोश जाहिर किया जा रहा है।
वार्ड संख्या 57 के पार्षद शाहिद मलिक के नेतृत्व में टीम ने रोष प्रकट करते हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही चीन के राष्ट्री का पुतला दहन किया। शमीम मलिक ने चायनीज मोबाइल को तोड़कर आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में शब्बीर, उमर अशरफी, परवेज, आदिल, तौफीक मलिक, नईम अब्बासी, बंटी, अरमान, मेहदी हसन आदि मौजूद रहे।
एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कल में लद्धाख सीमा पर शहीद हुए भारतीय जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. नीलम शर्मा ने कहा कि हमें सेना का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनकी बदौलत ही हम अपने घरों में सुरक्षित हैं।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष हेमवंत सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष अजय चौहान के मार्गदर्शन व अलीगढ के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु राज ठाकुर के नेतृत्व में शुक्त्रस्वार को एटा चुंगी चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीन का पुतला दहन किया। इस मौके पर ठाकुर मनोज सिंह जादौन, रोहित ठाकुर, अरुण जादौन अन्ना, शक्ति सिंह, युवराज सिंह, ठा. अमित जादौन, आशीष चौहान, गिरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर शुक्त्रस्वार रात आठ बजे दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला संयोजक डॉ. इंदु वार्ष्णेय व महानगर संयोजक रजनीश राघव ने बताया कि उक्त प्रकरण से देशवासियों में आक्त्रसेष व्याप्त है। सरकार को इसका बदला लेना चाहिए। इस मौके पर गुंजित वार्ष्णेय, डॉ. राजीव अग्रवाल (प्रदेश संपर्क प्रमुख, उप्र स्वदेशी जागरण मंच) व व्यापारी नेता गणेश गुप्ता आदि परिवार के साथ मौजूद रहे।
भारतीय कम्युस्टि पार्टी के सचिव कामरेड इकबाल मंद ने मौजूदा भारत, पाकिस्तान और चीन विवाद के हल के लिए कहा ंकि आज भारत को एक इंदिरा गांधी की आवश्यकता है, जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। जिससे उतर पूर्व, आसाम, नागालेंड, मीजोरम में पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद का खात्मा हुआ। वर्तमान शासकों ने निहते फौजियो को चीन से बातचीत करने के लिए भेजा, जहां धोखेबाज चीन ने उनको शहीद कर दिया। अब भी भारत चीन से बातचीत कर रहा है जबकि इस धोखेबाजी में 78 सैनिक घायल हुए हैं। जरूरत है ंकि चीन को जवाब देने के लिए सीमित सैन्य कार्रवाई जरूरी है. हालांकि ये पूरी तरह राजनीतिक फैसला होगा।
चीन के सामानों का प्रयोग बंद कर दें : भाजपा
चीन द्वारा भारत की सीमा में घुसपैठ कर धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला करने एवं भारतीय सेना के कुछ जवानों के शहीद होने के बाद से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उबाल है। आज तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरकर भाजपाइयों ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया। व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड किए हुए चीन के सारे ऐप डिलीट कर दिए और चीन के पुतले व चीन के नक्शे को भी आग में जला दिया। इस मौके पर आलोक प्रताप सिंह, आशीष, संदीप कुमार, गौरव, कन्हैयालाल, अंकित अग्रवाल, हनी अग्रवाल, विशाल आनंद, पदम पाईप आदि मौजूद रहे।
चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाते पार्षद शाहिद मलिक व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE