फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बिना लक्षण वाले मरीजों को एल-1 में पांच से सात रहना होगा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

होम आइसोलेशन की व्यवस्था को स्थगित करने के साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने कोविड मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की चिंता आ गई। मगर, इससे पार पा लिया गया है। एल-1 से लेकर एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती रखने की नई रणनीति शासन की ओर से आई है।
इसमें बिना लक्षण वाले मरीज को अधिकतम सात और हल्के लक्षण वाले मरीज को 10 दिन तक ही रखा जाएगा। उसके बाद उनको बिना किसी जांच के डिस्चार्ज करके सात दिन के लिए होम आइसोलेशन में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि लक्षण वाले रोगी को भर्ती करने के आठवें दिन ट्रूनॉट सैंपल लिया जाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर उसको डिस्चार्ज करते हुए होम आइसोलेट किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार का यह भी नियम है कि अगर लक्षण वाले मरीजों को लगातार तीन दिन तक बुखार नहीं आ रहा तो उसे भर्ती करने के 10वें दिन डिस्चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें