फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: डाक्टरों की कमी से ओपीडी कक्ष के सामने तड़प रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के ओपीडी के सामने एक महिला दर्द से तड़प रही थी। अन्य मरीज भी परेशान थे। इकलौते डॉक्टर ऑपरेशन करने गए थे। ओटी में जाने के पहले डॉ. प्रवीण गर्ग 100 मरीज देख चुके थे।
विज्ञापन

ऊपरकोट की रेहाना बुधवार को घर में गिरकर चोटिल हो गई थी। पैर में काफी चोट लगी थी। हड्डी टूटने की आशंका है। परिजन उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण गर्ग उस समय ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन कर रहे थे। महिला एवं उसके परिजन करीब दो घंटे से इंतजार कर रहे थे।
रेहाना दर्द से तड़प रही थी और लगातार रो रही थी। ओपीडी के सामने हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों का उपचार कराने के लिए करीब 20 मरीज डॉ. गर्ग का इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक डॉ. प्रवीण गर्ग के नहीं आने से नाराज मरीज सीएमएस डॉ. रामकिशन के पास शिकायत करने पहुंच गए।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि डॉ. प्रवीण गर्ग ओटी में हैं। वहां से आने पर आप लोगों को देखेंगे। सीएमएस का कहना है कि अस्पताल में दो की जगह एक ही हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं, इसलिए मरीजों को दिक्कत हो रही है।
उल्लेखनीय है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही जोड़ो का दर्द, कमर दर्द, कंधा एवं गर्दन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 147 एवं सोमवार को करीब 168 मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें