अब हर वार्ड के पार्षद अपने क्षेत्र में जाएंगे और लोगों के नाम जुड़वाएंगे। इसको लेकर अलीगढ़ मेयर पार्षदों के साथ बैठक ली। हर पार्षद से कम से कम 200 मतदाताओं के नाम जोड़ने को कहा गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने के लिए अब वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पार्षदों को सक्रिय जिम्मेदारी सौंपी गई है। महापौर प्रशांत सिंघल ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रत्येक पार्षद से अपने वार्ड में कम से कम 200 नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण और नए वोट बनवाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पार्षदों से कहा गया कि वे अपने-अपने वार्ड में ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान करें, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है। उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक भी करें। बैठक में मतदान के दिन मतदाताओं को होने वाली संभावित असुविधाओं पर भी चर्चा हुई।
आश्वासन दिया गया कि जिन वार्डों में मतदान केंद्रों की जरूरत होगी, वहां नए पोलिंग बूथ बढ़ाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे