फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ ओवर आल चैंपियन

Wed, 24 Feb 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। ओवर ऑल चैंपियनशिप शील्ड जनपद अलीगढ़ के नाम रही। जेडीसी ने बीएसए संजय शुक्ल को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राथमिक वर्ग बालक में नवनीत एटा को मिली।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग बालिका में एटा की ही बीना रहीं। व्यक्तिगत चैंपियनशिप जूनियर वर्ग बालक में दीपेंद्र कुमार अलीगढ़ के नाम रही। जूनियर वर्ग बालिका में चैंपियन विजेता कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अलीगढ़ नगर की दुर्गेश रही।
प्रतियोगिता का समापन संयुक्त विकास आयुक्त फैसल आफ ताब ने किया।

बच्चों की प्रतिभा और आयोजन की प्रशंसा की। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक गिरजेश कुमार चौधरी ने कहा कि जो बच्चे मंडलीय प्रतियोगिता में जीते   हैं वह राज्य स्तर की प्रतियोगिता में सफ ल होंगे यह हमारी शुभकामना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद अलीगढ़ के समस्त खिलाड़ियों और व्यायाम शिक्षकों को आगे आने वाली प्रतियोगिता में जीत की शुभकामनाएं दीं। जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा की भी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय हरि किशोर सिंह, माजुददीन अंसारी, अनिल कुमार, श्याम कुमार, गिर्राज सिंह, बुद्धसेन, हरी सिंह, उत्तरा, वंदना, मीना, प्रमोद गौड़, संजीव शर्मा अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुधीर कुमार, नरेश चंद्रा, आदि का प्रतियोगिता में सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें