विरोध-प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़ने और परिवार के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने के मामले से शहर के विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप उठा। यह आक्रोश शुक्रवार की रात दस बजे दुबे पड़ाव स्थित चौराहे पर देखने को मिला। यहां कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडे के पोस्टर जमीन डालकर जूते मारे।
एकाएक दस बजे कार्यकर्ता दुबे पड़ाव चौराहे पर पहुंचे और यहां पाकिस्तानी झंडे के पोस्टर चिपकाए। इसके ऊपर अपने पैर रखकर विरोध जताया। इस बीच कुछ राहगीरों में भी आक्रोश पनपा तो उसका नजारा ही बदल गया। राहगीरों ने चप्पल, जूते मारने के साथ झंडे के ऊपर लघुशंका तक कर डाली।
15 से 20 मिनट तक चले इस विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर घर भेज दिया। इस मौके पर गौरव शर्मा, शेखर शर्मा, अमित भारद्वाज, गौरव माहेश्वरी, नीरज, ललतेश वार्ष्णेय, अमन पंडित, आशु सक्सेना, उमेश आदि तमाम लोग शामिल रहे।