फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सीएम के कासिमपुर आगमन को लेकर अफसरों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने 4 जनवरी को होने वाले लोकार्पण के दृष्टिगत कासिमपुर तापीय परि? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को कासिमपुर पावर हाउस में 660 मेगावाट की स्थापित हुई नई यूनिट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कासिमपुर पावर हाउस पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक उत्पादन करने वाली परियोजना बन जाएगी। यूनिट निर्माण का कार्य जापान की तोशीबा कंपनी ने किया है।
विज्ञापन

समारोह के बाद नवाब सिंह ग्रामोदय इंटर कॉलेज के मैदान पर सभा होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को डीएम, एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने सभास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थों को दिशा- निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद उद्घघाटन समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तालानगरी में गृहमंत्री अमित शाह की सभा समाप्त होेने के बाद अब प्रशासन की तैयारियां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुरू हो गई है। डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम सिटी राकेश पटेल के अलावा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एम देवराज ने यूनिट व सभास्थल के साथ ही मुख्यमंत्री के हेलीपैड स्थल आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थों से विचार - विमर्श किया और आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए। एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी व्यवस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें