फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.68 करोड़ रुपये में लगेगी इस बार की नुमाइश, सभी प्रस्तावों पर चर्चा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी यानी अलीगढ़ की नुमाइश कार्यकारिणी व जिला प्रशासन की आज बैठक होगी। इस बैठक में नुमाइश के आयोजन पर मुहर लगेगी। इस बार नुमाइश आयोजन पर 12.68 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव बना है, जिसमें से प्रदर्शनी में उठने वाले ठेकों, सजने वाले बाजार, दुकान आदि से 10.29 करोड़ रुपये की कमाई प्रस्तावित की गई है। साथ ही नुमाइश के खाते में 4.74 करोड़ रुपये अवशेष हैं। इस प्रस्तावित कमाई और अवशेष धनराशि को मिलाकर प्रस्तावित खर्च का खाका खींचा गया है। इसके अलावा हरेक बिंदु का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे आज बैठक में रखा जाएगा। नुमाइश प्रशासन के अध्यक्ष जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की सुप्रसिद्ध नुमाइश पर छाए कोरोना संकट के बादल छंट गए हैं। प्रशासन ने पांच दिन पहले एलान किया है कि अलीगढ़ नुमाइश का आयोजन 2021 में भी होगा। 18 दिसंबर यानी आज आयोजन की तैयारियों के संबंध में पहली बैठक है। हालांकि अभी भी एक शंका सभी के मन में है कि क्या कोविड काल में नुमाइश का आयोजन उतनी ही भव्यता के साथ होगा, जितना पूर्व में होता रहा है। दरअसल, अलीगढ़ नुमाइश के आयोजन संबंधी प्रशासन के फैसले को गोरखपुर महोत्सव से जोड़कर देखा जा रहा है। पहले गोरखपुर प्रशासन महोत्सव नहीं करा रहा था। मगर, सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पहुंचे तो उन्होंने महोत्सव कराने के आदेश दिए। इसके बाद ही अलीगढ़ नुमाइश के आयोजन का एलान हुआ है।
मगर, गोरखपुर महोत्सव को इस बार तीन की बजाए दो दिन का कर दिया है। साथ ही बॉलीवुड नाइट पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में यहां भी आशंका लगाई जा रही है कि इस बार अलीगढ़ नुमाइश में भी बॉलीवुड नाइट नहीं होगी। स्थानीय कलाकारों से ही मंच सुशोभित होगा। वहीं, हर बार जो नुमाइश 25 से 30 दिन की होती थी। इस बार कहीं 10 से 15 दिन की ही न रह जाए। अगर, ऐसा हुआ तो नुमाइश के ठेकेदारों से लेकर यहां दूरदराज से आने वाले दुकानदारों-झूले वालों के लिए यह आयोजन मुनाफे का सौदा साबित नहीं होगा। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इन सभी आशंकाओं के बादलों को आज होने वाली बैठक में साफ करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें