फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अब साप्ताहिक बाजार सोमवार से शुक्रवार के बीच लगाए जाएंगे

विज्ञापन
रेलवे रोड बाजार में खरीददारी करने को निकले लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार और रविवार को होने वाले दो दिनी लॉकडाउन का विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक बाजार यथावत सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगे। बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। इस बंद में कुछ सेवाओं, कार्यों, अभियान को प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश पत्र मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों के साथ डीआईजी और एसएसपी कार्यालयों को भेज दिए गए हैं। अलग-अलग शहरों, कस्बों और देहात के इलाकों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार अब सोमवार से शुक्रवार के बीच लगाए जाएंगे। बाजारों में होने वाली साप्ताहिक बंदी नहीं होगी।
प्रमुख दिशा निर्देश
- मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। हाईवे के किनारे के पेट्रोल पंप, ढाबे खुले रहेंगे। राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर यह व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

- दो दिन में प्रशासन सफाई और स्वच्छता अभियान चलाएगा। सैनिटाइजेशन किया जाएगा। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसमें लगे कर्मी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
- इस बीच संचारी रोग नियंत्रण अभियान जारी रहेगा। इनमें लगे कर्मी अपना पहचान पत्र दिखा कर आवाजाही कर सकेंगे।
- सभी बड़े निर्माण कार्य जारी रहेंगे। उनमें कोई रोकटोक नहीं होगी। मसलन, हाईवे निर्माण, सड़क, पुल आदि के बड़े कार्य।
- सभी धार्मिक स्थल खुले रहेंगे। इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग, स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों का पूरा पालन करना होगा।
- रेलवे और सड़क परिवहन यथावत रहेगा। ट्रेनों से आने वालों को बसों के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचाने और लाने की व्यवस्था होगी।
- सार्वजनिक स्थल, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठान, चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूकता संदेश प्रसारित होता रहेगा।
- जिले में तैनात थानावार मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, पुलिस की 112 नंबर की सेवा इन नियमों का पालन कराएगी।
- खाद्य आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं को प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया गया है। इन सेवाओं के कर्मियों के पहचान पत्र ही ड्यूटी पास माना जाएगा।
धनीपुर सब्जी मंडी रात 11 से सुबह 5 बजे तक खुलेगी
कोरोना महामारी के चलते हर सप्ताह के शनिवार और रविवार को होने वाले लॉक डाउन के दौरान धनीपुर अनाज मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। इधर, सब्जी मंडी में लोगों को क्रय-विक्रय के लिए रात 11 से सुबह पांच बजे तक का समय दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में रविवार को साप्ताहिक बंदी पहले से ही निर्धारित है। यह पूरी तरह से लागू रहेगी। मंडी में साप्ताहिक अवकाश के दौरान सैनिटाइजिंग और सफाई का काम कराया जाएगा। इसके लिए सभी दुकानदारों को भी निर्देशित कर दिया गया है।
दो दिवसीय लॉकडाउन के दौरान दौड़ती रहेंगी रोडवेज बसें और ट्रेन
डिपो के एआरएम लोकेश राजपूत ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बसों के बंद रहने के चलते काफी नुकसान हुआ था। पिछले सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहने के दौरान भी रोडवेज बसों को बंद कर दिया गया था। इससे ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसको देखते हुए शासन ने अब यह निर्णय लिया है कि हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान रोडवेज की बसों का संचालन जारी रहेगा। एआरएम के मुताबिक बसों को हर फेरे के बाद डिपो में ले जाकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके साथ ही गांधी पार्क बस अड्डा और सूतमिल बस अड्डे पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है। यात्रियों का तापमान मापने और हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद भी बसों में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें