थाना क्षेत्र के गांव नरवारी में दीवार के नीचे दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। खैरू निवासी नरवारी बुधवार शाम कमरा में भूसा भर रहा था। भूसा भरते समय कमरा की दीवार गिर पड़ी। दीवार के पास खड़ी आनिया (डेढ़ वर्ष) निशा (7) दीवार के नीचे दब गई। परिजनों ने मलबा हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से चिकित्सकों ने किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा। परिजन बच्चियों को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।