फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के डर से जमकर खरीददारी

विज्ञापन
चन्दन शहीद रोड़ बाजार में सरकारी राशन की दुकान पर उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय को लेकर भले ही सभी आशंकाएं निर्मूल साबित हुई, लेकिन इसके खौफ ने उद्योग जगत की बल्ले-बल्ले कर दी। निर्णय को लेकर तीन दिनों से चल रही अटकलों से आशंकित लोगों ने बवाल या दंगे की आशंका में रोजमर्रा की वस्तुओं की इस कदर खरीद की कि तीन दिन में 12 करोड़ रुपये से अधिक का सामान बिक गया। शुक्रवार दोपहर बाद तो खरीदारी में इस कदर बूम आया कि पांच करोड़ रुपये का सामान हाथों हाथ बिक गया। हालात इस कदर रहे कि विभिन्न इलाकों की किराना समेत अन्य दुकानों का सामान खत्म हो गया तो लोगों ने थोक मार्केट महावीर गंज, पक्की सराय, सराय सुलतानी आदि का रुख किया। यहां देर रात तक खरीदारी हुई।
अयोध्या प्रकरण में पिछले तीन दिनों से अंतिम निर्णय आने की खबरें फिजाओं में तैर रही थी। इन खबरों ने स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया। पूर्व में दंगे, कर्फ्यू के दौरान दाने-दाने को तरसे लोग अपने कटु अनुभव को ध्यान में रखते हुए जरूरत के सामान की खरीदारी में जुट गए। विशेष रूप से रोज कमाने और रोज खाने वालों में दहशत का माहौल देखा गया।
विज्ञापन

मध्यम वर्ग के लोग भी तीन दिन से रोजमर्रा के आइटम खरीदते देखे गए। इसके चलते जमालपुर, अनूपशहर रोड, जमालपुर पुरानी चुंगी, शहंशाह बाद, हमदर्द नगर, सर सैयद नगर, धौर्रा माफी, मेडिकल रोड, दोदपुर, ऊपरकोट, घास की मंडी, चंदनियां, बनियां पाड़ा, हड्डी गोदाम, भुजपुरा, नींवरी मोड़, खैर रोड, गोंडा रोड के हजारों लोगों ने शुक्रवार दोपहर बाद से किराने का सामान खरीदना शुरू कर दिया था। इन सभी मोहल्लों की स्थानीय दुकानों में माल कम हुआ तो रात में महावीर गंज की दुकानों से सामान खरीदा गया।
मुस्लिम इलाकों के साथ ही हिंदू इलाकों में भी लोगों ने खाने पीने का सामान खरीदा। हिंदू इलाकों में कनवरी गंज, मानिक चौक, शाहपाड़ा, शीशिया पाड़ा, बाबरी मंडी, शिवपुरी, रघुवीर पुरी, अशोक नगर, नगला मसानी, मित्र नगर, जयगंज, खाईडोरा, सराय सुलतानी, मानिक चौक, मदारगेट, मदार गेट, भूखी की सराय, मोहल्ला कानून गोयान, सराय मानसिंह, महेंद्र नगर, खिरनी गेट, पक्की सराय, मालीपाड़ा समेत कई मोहल्लों में जमकर खरीदारी हुई। बाजार के जानकारों ने बताया कि पिछले तीन दिन में करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी हुई है।
विज्ञापन

ओवर रेटिंग व स्टाक की सूचना पर दौड़ी पूर्ति विभाग की टीमें
बवाल की आशंका में जमकर हुई खरीदारी के दौरान शिकायतें भी जमकर हुईं। डीएम समेत अन्य आला अफसरों और डीएम वार रूम पर कई दुकानदारों द्वारा ओवररेटिंग व आवश्यक वस्तुओं की स्टाकिंग की शिकायतें आई तो पूर्ति विभाग सजग हो उठा। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा के नेतृत्व में टीमों ने जमालपुर, शमशाद मार्केट, खैर रोड, रसलगंज, महावीर गंज, रामघाट रोड समेत अन्य इलाकों में बेसिक नीड्स की वस्तुओं मसलन आटा, तेल, देशी घी, मसाले आदि के रेट लिए और कई दुकानों का स्टाक चेक किया। डीएसओ ने बताया कि सारा स्टाक ठीक मिला है। हमने दुकानदारों के मोबाइल नंबर ले लिए हैं और लगातार चेकिंग की ओवररेटिंग पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें