फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों की सौगात लेकर आया सेंटा क्लॉज, शहर मुस्कुराया

विज्ञापन
घंटाघर चर्च ऑफ असेंसन में क्रिसमस डे पर लाइटों से जगमगाता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

क्रिसमस का त्योहार नगरवासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। करीब एक सप्ताह तक पुलिस पहरा, तनाव और अफवाहों के बीच गुजारने के बाद अब शहरवासी चिंता मुक्त होकर बाजार में निकले। हर तरफ क्रिसमस की धूम हैं। दुकानों पर चहल-पहल है। बच्चे सेंटा क्लॉज बनकर घूम रहे हैं।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बवाल एवं एक सप्ताह तक इंटरनेट सेवा बंद रहने से किसी ने नहीं सोचा था कि इस बार क्रिसमस का त्योहार लोग ठीक से मना पाएंगे। एएमयू में निर्धारित समय से पहले शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया। नगर के स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। एक सप्ताह तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद रहा।

अफवाहों के कारण लोग खासकर महिला एवं बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानदार ग्राहक के इंतजार में बैठे रहे। अब हालात सामान्य होने के बाद बाजार की रौनक लौटने लगी है। गिफ्ट दुकानों पर तरह-तरह के सेंटा क्लॉज बच्चों को लुभा रहा है।
विज्ञापन


बच्चे मां की अंगुलियां खींचकर सेंटा क्लॉज की ड्रेस खरीदने की जिद कर रहे हैं। बेकरी में ऑर्डर पर केक बन रहे हैं। केक, पेस्ट्री, चॉकलेट और गिफ्ट की मांग बढ़ गई है। सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रामघाट रोड, रेलवे रोड, आगरा रोड, अचलताल आदि इलाकों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। सजावट के सामान भी खूब बिक रहे हैं।

एक दिन पूर्व तक शहर के हालात को देखकर लग नहीं रहा था कि इस बार क्रिसमस अच्छा जाएगा। लोग डर से निकलने से कतरा रहे थे। लेकिन आज काफी संख्या में लोग बाहर निकले हैं। केक और अन्य सामानों के अच्छे आर्डर आए हैं। प्लम केक की सबसे अधिक मांग है।
- निखिल ग्रवाल, संचालक मिल्कबार, मैरिस रोड
कल से लोग बाजार में आ रहे हैं। सेंटर प्वाइंट पहले से ही समस्याओं से जूझ रहा है। सेंटा क्लॉज, गिफ्ट, चॉकलेट, गुलदस्ता आदि की अच्छी मांग है। क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने में लोग जुट गए हैं। बच्चे और युवा बेहद उत्साहित हैं। म्यूजिकल सेंटा क्लॉज की अधिक मांग है।
- विवेक सिंघल, हॉलमार्क, सेंटर प्वाइंट

बन्ना देवी सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस डे पर बच्चों के साथ केक काटते फादर यूसुफ दास, फादर ?- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें