फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जमीन के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 05 Sep 2022 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना के बाद घायल पक्ष के लोगों ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर बीच सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। ग्रामीण हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। आरोप था कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फलाहर में दशकों पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर रविवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


गांव नगला फलाहर में दो पक्षों पिछले करीब 42 साल से खेत को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। खेत पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता ही रहता है। इस संबंध में मुकदमें भी दर्ज हुए हैं।

एक पक्ष के लोगों ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे दूसरे पक्ष ने झगड़ा करते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से धर्मवीर सिंह पुत्र राम सिंह घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से अलीगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल पक्ष के लोगों ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर बीच सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। ग्रामीण हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। आरोप था कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण मौके पर डीएम व एसएसपी को बुलाए जाने की मांग कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे कोतवाल विजय सिंह, ग्राम प्रधान कमल कुमार ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझा कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग एक घंटे बाद जाम खुलवाया। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें