राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के महाविद्यालयाें में सोमवार को विधि की परीक्षाएं होंगी। बीएएलएलबी प्रथम वर्ष व एलएलबी प्रथम वर्ष-2021-22 की परीक्षा में 1,200 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। एलएलबी प्रथम वर्ष के अनुबंध-1 विषय की परीक्षा होगी, जबकि बीएएलएलबी प्रथम वर्ष के राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा होगी।
परीक्षा का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि वीरांगना अवंतीबाई गवर्नमेंट राजकीय डिग्री कॉलेज अतरौली, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, आरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, गुंजडुंडवारा कॉलेज गुंजडुंडवारा कासगंज, केए पीजी कॉलेज कासगंज, शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज, राजकीय महाविद्यालय टप्पल अलीगढ़, राजकीय महाविद्यालय थरगवां एटा, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय सिकंदराऊ हाथरस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।