फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह अनुसूचित जाति के परिवार को पीटने और महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि नामजद गांव में ही हैं। दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हो गई हैं। आजाद समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती दोनों घायल युवकों को बुधवार दोपहर छुट्टी दे दी गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नामजद गांव में हैं, लेकिन पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी के अज्जू इसहाक, मनोज यादव, अब्दुल हमीद घोसी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कुछ देर बाद ही आजाद समाज पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य व आगरा अलीगढ़ के मंडल प्रभारी चौधरी महेंद्र सिंह भी गांव पहुंच गए। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके साथ जिला पंचायत के वार्ड 37 की सदस्य दुर्गेश कुमारी और वीरपाल सिंह दिवाकर ने भी घटना की निंदा की। क्षेत्राधिकारी अतरौली विशाल चौधरी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ बातचीत की। उन्होंने पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
दो पक्षों में सिंचाई के लिए पानी को लेकर विवाद हुआ था। घायल पक्ष से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगीं हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पलाश बंसल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें