फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिपाही की मौत, पिता गंभीर घायल

विज्ञापन
नरेंद्र उर्फ पिंटू का फाइल फोटो - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबास के समीप गांव जहरौली निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। वह रायबरेली जिले के बछरावां थाने में सिपाही के पद पर तैनात था। गंभीर घायल पिता को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव जहरौली निवासी नरेंद्र उर्फ पिंटू (23) बुधवार को अपने पिता धर्मवीर के साथ बिल्डिंग मेटेरियल का सामान खरीदने के लिए बाइक से राया जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे रास्ते में अलीगढ़-मथुरा मार्ग स्थित गांव नयाबास पर एक टैंकर ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल धर्मवीर सिंह को पहले इगलास सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
धर्मवीर सिंह की तीन संतानों में नरेंद्र सबसे बड़ा था। नरेंद्र 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग रायबरेली जिले के बछरावां थाना में थी। नरेंद्र विगत 21 जुलाई को 10 दिन की छुट्टी पर गांव आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें