फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बहनोई ने नाबालिग साली से की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलाली क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी को घर पर अकेला पाकर उसके बहनोई ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने चेहरे पर चाकू से हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। तीन तक पीड़िता जलाली पुलिस चौकी का चक्कर काटती रही लेकिन चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने हरदुआगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी जिस पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

अपने पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी के चेहरे में गालों पर दोनों ओर लंबे और गहरे घाव थे। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उनकी बड़ी बेटी का शौहर घर आया था। उस समय उनकी 15 वर्षीय छोटी बेटी घर पर अकेले थी। आरोपी उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने लगा और दुपट्टा खींच लिया। उसकी नीयत भांपकर छोटी बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी ने चाकू निकालकर किशोरी के गालों पर दोनों ओर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई।
इसी बीच चीख सुनकर उनकी पत्नी पहुंच गईं तो आरोपी वहां से भाग निकला। उनकी तहरीर पर पुलिस ने छर्रा थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें