फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फर्जी फर्म की सूचना पर जीएसटी की टीम ने की जांच, स्थानीय लोगों से की पूछताछ

Thu, 07 Nov 2024 12:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गाजियाबाद में निर्माण निगम के अधिकारी रहे खैर निवासी राजवीर सिंह की फर्जी फर्मों के जरिए काली कमाई का मामला उजागर होने के बाद से जिले में फर्जी फर्मों को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी तरह की एक शिकायत शासन से की गई, जिसके बाद जीएसटी एसआईबी की टीम सतर्क हुई और जांच शुरू हुई। 
विज्ञापन
सीसीटीवी वीडियो में दिख रही है आती हुई टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी फर्म के जरिए काली कमाई करने वालों पर प्रदेश सरकार की सख्ती के चलते जीएसटी की टीमें भी लगातार जांच के लिए दौड़ रही हैं। इसी के तहत मुख्यालय से मिली एक शिकायत के बाद जीएसटी एसआईबी की टीम 6 नवंबर की दोपहर न्यू राजेंद्र नगर प्रतिभा कॉलोनी पहुंची और दो मकानों की जांच की, जिनमें एक मकान के बाहर फर्म का पोस्टर भी लगा था। हालांकि टीम को यहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

विज्ञापन

गाजियाबाद में निर्माण निगम के अधिकारी रहे खैर निवासी राजवीर सिंह की फर्जी फर्मों के जरिए काली कमाई का मामला उजागर होने के बाद से जिले में फर्जी फर्मों को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी तरह की एक शिकायत शासन से की गई, जिसके बाद जीएसटी एसआईबी की टीम सतर्क हुई और जांच शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 नवंबर को एसआईबी की टीम थाना बन्नादेवी क्षेत्र में न्यू राजेंद्र नगर प्रतिभा कॉलोनी पहुंची और दो मकानों की जांच की। एक मकान पर फर्म का पोस्टर लगा था। करीब एक घंटे तक टीम ने वहां स्थानीय लोगों से पूछताछ की। एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अखिलेश सिंह ने बताया कि शिकायतों पर इस तरह की रुटीन जांच की जाती है। टीम को न्यू राजेंद्र नगर में जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें