फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
तन्नू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मुरवार में रविवार को डेढ़ साल के एक मासूम की बरहा के पानी में डूबकर मौत हो गई। पानी में जब शव उतराने लगा तब खेतों में पानी लगाए पिता की नजर पड़ी। मासूम की मौत से परिवार वालों में हाहाकार मच गया वहीं गांव वाले भी इस तरह पानी में डूबकर हुई बच्चे की मौत से खासे गमजदा हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुरवार गांव निवासी जितेंद्र वशिष्ठ के दो लड़के हैं। बड़ा नैतिक और छोटा तनु। रविवार को तनु घर के बाहर खेल रहा था और जितेंद्र वशिष्ठ समीप ही नलकूप से खेतों में पानी लगाने चले गए। उनके पीछे-पीछे ही खेलते हुए तनु भी खेतों की ओर पहुंच गया। पिता खेतों में पानी लगाए थे। बरहा से होकर पानी खेतों में जा रहा था। अचानक जितेंद्र वशिष्ठ की नजर बरहा के पानी में बच्चे के उतराते हुए शव पर पड़ी तो दौड़कर उन्होंने गोद में उठाया और लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे लेकिन नब्ज देखते ही डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

फोटो परिचय 07टीपीएलपी03 टप्पल क्षेत्र के गांव घरबरा की सील की गई गली- फोटो : TAPPAL

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें