फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी के नाम पर ऑनलाइन ठगी में चार गिरफ्तार, गाजियाबाद से चल रहा था गोरखधंधा

Sat, 27 Feb 2021 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह का खुलासा किया है। वैशाली (गाजियाबाद) के एक फ्लैट से चल रहा यह रैकेट लोगों की एसबीआई लाइफ  इंश्योरेंस कंपनी की बीमा पॉलिसी परिपक्व होने के बाद उनसे ठगी करता था। गिरोह लोगों को उनकी रकम शेष रह जाने का लालच देकर एकाउंट की जानकारी लेकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर लेता था।

विज्ञापन


तीन साल से चल रहे इस गोरखधंधे से अब तक यह गिरोह कई करोड़ रुपये की हेराफेरी कर चुका है। फिलहाल, गिरोह के चार सदस्य दबोचे गए हैं, जबकि करीब दस सदस्य पुलिस रडार पर हैं, जिनकी पुलिस बारीकी से जांच कर गिरफ्तारी करेगी।

एसएसपी मुनिराज जी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एसबीआई लाइफ  इंश्योरेंस ऑफिस मुंबई के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी की कई शिकायतें पुलिस तक पहुंची थीं। इसी क्रम में 29 दिसंबर 2020 को रेलवे मुरादाबाद के इंजीनियर अतर सिंह निवासी रेलवे स्टेशन कॉलोनी सिविल लाइंस ने खुद के साथ एक लाख 80 हजार 999 रुपये की ठगी का मुकदमा साइबर थाने में दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर 9760581645 से उनके पास इसी तरह कस्टमर केयर बताकर फोन आया। उधर से कहा गया कि आपकी बीमा पॉलिसी परिपक्व हो गई है। आपने भुगतान भी ले लिया है, मगर अभी कुछ भुगतान शेष रह गया है। ठग ने उसी भुगतान का लालच देकर कई बार में रकम ऐंठ ली।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने जांच करते हुए कुछ नाम उजागर किए। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने प्रकाश में आए आरोपी संदीप गुप्ता निवासी वैशाली, गाजियाबाद मूल निवासी कैउटरा रेलवे क्रासिंग बांदा, तारिक निवासी ईस्ट दिल्ली मूल निवासी घोडे़ वाली गली पूर्व, फयाज अली देहलीगेट जनपद  मेरठ, हिमांशु शेखर निवासी वैशाली गाजियाबाद मूल निवासी विद्यापति नगर चकदा मधुबनी बिहार व अदनान निवासी राजीव नगर दिल्ली मूल निवासी सरधना मेरठ को गाजियाबाद के वैशाली स्थित फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मौके पर एसपी क्राइम डॉ. अरविंद भी मौजूद रहे। टीम में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के अलावा मनोज कुमार, महेश कुमार, अतुल गुप्ता, ललितेश कुमार, विनीत चौधरी, राजेश राणा, विवेक, धीरज त्यागी, अजीत कुमार, अमर सिंह शामिल रहे।


ये हुआ बरामद
इस गैंग से एक दर्जन एंड्रायड मोबाइल, एक दर्जन कीपेड मोबाइल, दो लैपटॉप, दो दर्जन क्रेडिट व डेविट कार्ड, एक दर्जन बैंकों की चेकबुक व पासबुक, 2 दर्जन सिम, काफी पैनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गिरफ्तार संदीप गुप्ता के नाम से क्राइम इन्फॉरमेशन ब्यूरो का कार्ड आदि सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें