फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था, मलखान सिंह में रात भर अंधेरा

सार

बारिश और जलभराव के चलते शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त होकर रह गई है।सुबह होने पर वहां इमरजेंसी से लेकर लैब, एक्सरे आदि व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं।अधीक्षक डॉ.ईश्वर देवी बत्रा के अनुसार दोपहर में जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और जलभराव के चलते शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त होकर रह गई है। शहर के अधिकांश इलाकों में दिन में अलग अलग वजहों से ब्रेकडाउन की वजह से संकट रहा। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत मलखान सिंह जिला अस्पताल के दोनों ट्रांसफारमरों में खराबी आने के कारण अस्पताल में रही। रात भर अस्पताल में बिजली संकट रहा। सुबह एक्सरे व लैब से जुड़े कामकाज नहीं हो सके। दोपहर में जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

शहर में जलभराव व बारिश के कारण जगह जगह ब्रेकडाउन सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को दिन भर में शहर के अलग अलग इलाकों से लगातार ब्रेकडाउन की सूचनाएं कंट्रोल रूम को मिलती रहीं। हर सूचना पर टीम ने पहुंचकर आपूर्ति को दुरुस्त कराया। वहीं कुछ बिजलीघरों में पानी भरने के कारण दिक्कत हुई। कुछ जगहों पर ट्रांसफारमर में पानी भरने के कारण दिक्कत हुई। नगर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन के अनुसार शहर के अधिकांश इलाकों में दिन भर में अलग अलग तरह की शिकायतें आईं और उन्हें दुरुस्त कराया गया। अब आपूर्ति दुरुस्त करा दी गई है।
अस्पताल के दोनों ट्रांसफारमर अचानक हुए खराब
बृहस्पतिवार देर शाम बारिश के बीच जिला अस्पताल का एक ट्रांसफारमर खराब हुआ और रात करीब एक बजे दूसरा ट्रांसफारमर भी खराब हो गया। इसकी वजह से रात भर अस्पताल अंधेरे में रहा। सुबह होने पर वहां इमरजेंसी से लेकर लैब, एक्सरे आदि व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। अधीक्षक डॉ.ईश्वर देवी बत्रा के अनुसार दोपहर में जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें