थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के पदाधिकारी पीड़ित परिवार को लेकर कलेेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।
राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि युवती पिता को खेत पर खाना देने जा रही थी, तभी आरोपी उसे खींचकर अपहरण कर ले गए। बदायूं में कई दिन तक कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजन थाने में शिकायत लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने अपहरण की बजाय गुमशुदगी दर्ज कर ली। आरोप है कि 24 अप्रैल को पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। धरने पर एसीएम प्रथम केबी सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन प्रवेश राना के साथ पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। साथ ही पुलिस सुरक्षा में पीड़िता को एफआईआर दर्ज कराने व डॉक्टरी कराने भेजा गया। इस मौके पर आचार्य सुधांशु पाराशर, आचार्य पवन भारद्वाज, अमित ,शोभित, तरुण चौधरी, दीपक चौधरी, सचिन चौधरी, चिराग, भुवनेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रमोद जादौन, करन, हिमांशु पाराशर, नवनीत, गुलशन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।