फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः निराश्रित व छुट्टा गोवंश करें परेशान तो कंट्रोल रूम को दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप भी निराश्रित एवं छुट्टा गोवंश से परेशान हैं तो कंट्रोल रूम में फोन कर मदद ले सकते हैं। इसके लिए जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिले के निराश्रित एवं छुट्टा गोवंश किसानों व आमजन के लिए सिर दर्द बन रहे हैं। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए उन्हें पकड़ने व संरक्षित करने को 20 दिसंबर से सघन अभियान चलेगा। सीवीओ डॉ. चंद्रवीर सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शहर में नगर निगम के अधिकारियों, नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों व ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों को इसका जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निराश्रित गोवंश से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम का प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार अग्रवाल (9412442243) को बनाया गया है। खैर तहसील में बने कंट्रोल रूम पर डॉ. मनोज कुमार शर्मा (9058991962), इगलास में डॉ. नरेश पाल सिंह (6394209062), गभाना में डॉ. ललित कुमार (9068811580), अतरौली डॉ. ब्रह्मपाल सिंह (7906612052) कोल में डॉ. रमेश चंद्र (9412582274) को प्रभारी बनाया गया है। सीवीओ के अनुसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में 24 टीमें गठित की गई हैं। टीमों का पर्यवेक्षण संबंधित तहसीलों के एसडीएम को सौंपा गया है। जिला स्तर पर एडीएम (प्रशासन), जिला विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर्यवेक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें