फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः हार-जीत को लेकर सट्टेबाज आपस में भिड़े, पथराव में सिपाही घायल

विज्ञापन
घायल सिपाही सचिन कुमार - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना सासनीगेट के सराय पीतांबर में रविवार देर रात हार-जीत को लेकर सट्टेबाज आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ ही उनमें जमकर पथराव भी हुआ। बीच-बचाव को पहुंची पुलिस के सामने भी ईंट-पत्थर चले। इस दौरान पुलिस टीम का एक सिपाही भी पत्थर लगने से घायल हो गया। इस बीच हमलावर पुलिस की पकड़ से भाग छूटे।
विज्ञापन

इलाके के लोगों के अनुसार सराय पीतांबर में आए दिन हार-जीत को लेकर सट्टेबाजों में विवाद भी होता रहता है। रात करीब 10 बजे एक पक्ष के सोनू आदि व दूसरे पक्ष के चमन दीवान आदि सट्टे में हार-जीत के विवाद में आपस में उलझ गए। गाली-गलौच के साथ मारपीट व पथराव होने लगा। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची तब भी सट्टेबाजों के बीच पथराव हो रहा था। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। इसमें थाने का सिपाही सचिन कुमार कनपटी पर पत्थर लगने से घायल हो गया। सिपाही को छह टांके भी आए हैं। पथराव की खबर पर कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने सोनू, मन्ना, सोनू के घर की तीन महिलाएं व चार व्यक्ति, चमन दीवान, कपिल, डोरी, कन्हैया, योगेश समेत आठ नामजद सट्टेबाजों समेत 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घरों से फरार हैं, तलाश के लिए धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें